प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। एमएनएनआईटी परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से आयोजित समारोह में तीन छात्राओं को 'बड़ौदा अचीवर पुरस्कार' से सम्मानित किया गया। प्रत्येक को 31 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की गई। शैक्षणिक श्रेणी में कशिश सिंह, खेलकूद में सलोनी सिंह तथा सर्वांगीण प्रदर्शन में उत्कर्ष पांडेय को सम्मान मिला। निदेशक प्रो. रमा शंकर वर्मा और बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख मनोज कुमार तिवारी सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...