बागेश्वर, मई 14 -- गरुड़। खोलिया विवेकानंद इंटर कालेज गरुड़ के तीन छात्र-छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के लिए हो गया है। विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी सतीश चंद्र भट्ट ने बताया कि चयनित खिलाड़ी साक्षी भंडारी, कमलेश सिंह व करन पपोला को प्रतिमाह छात्रवृत्ति के रूप में 1500 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। छात्र-छात्राओं के चयन पर विद्यालय के प्रबंधक विपिन चंद्र तिवारी, प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र जोशी, अध्यक्ष जीत सिंह नेगी समेत शिक्षकों व अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.