कौशाम्बी, मार्च 23 -- विकास खंड कड़ा की चार ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री आवास योजना के पांच आवासों का निर्माण कार्य तीन वर्ष में भी पूरा नहीं हो सका है। मामले को गम्भीरता से लेते बीडीओ कड़ा ने सम्बंधित दो सचिवों को तीन दिन के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने अथवा यूटीआर के माध्यम से धनराशि वापस कराने का अल्टीमेटम दिया है। बीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव व ग्राम पंचायत अधिकारी विकास शर्मा को निर्देशित किया है कि तैनाती वाली ग्राम सभा डोरमा में लाभार्थी सुषमा देवी, गरई की सुशीला देवी पत्नी संगम लाल, अटसरई में रामपाल पुत्र जगन्नाथ को धनराशि प्राप्त है। इसी तरह ग्राम पंचायत हिसामपुर परसखी के लाभार्थी उमा देवी व सम्पतिया को धनराशि वर्ष 2022-23 में मिल चुकी है। बावजूद इसके आवास निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। बीडीओ ने दोनो सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.