रायबरेली, दिसम्बर 23 -- डीह, संवाददाता। क्षेत्र के बीरगंज बाजार में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मीरा साहू के प्रतिनिधि मनोज साहू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पहला मैच खेतौधन व पुरे धनऊ के मध्य खेल खेला गया। जिसमें पूरे धनाऊ ने तीन विकेट से मैच जीत लिया। ग्राम प्रधान ने विजयी खिलाडियों को ट्राफी, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...