गोपालगंज, अप्रैल 24 -- थावे। थावे थाना के सामने बुधवार की देर शाम एनएच-531 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें तीन वाहनों से कुल तीन हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, प्रदूषण प्रमाण पत्र और बीमा जैसे जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई। यह जानकारी थानाध्यक्ष हरेराम कुमार ने दी। अभियान में प्रशिक्षु एसआई शशि सपना समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.