गुड़गांव, फरवरी 16 -- वार्ड आईना: नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी ने पार्षदों और मेयर की टिकट सूची जारी कर दी है। ऐसे में अब नगर निगम चुनाव अब जोर पकड़ने लगा है। निगम चुनाव को लेकर दो मार्च को मतदान होगा और 12 मार्च को मतगणना होगी। चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पक्की कर ली है। 17 फरवरी को नामाकंन करने का आखिरी दिन है इसके बाद सभी उम्मीदवार अपने-अपने वार्ड में चुनावी प्रचार में जुट जाएंगे। वहीं मतदाता भी बीते सात साल से जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं उनकी सूची तैयार करके उम्मीदवारों के सामने रखने वाले हैं। मतदाताओं का आरोप है कि पार्षद और मेयर उम्मीदवार वोट तो मांगने आ जाते हैं, लेकिन एक बार बनने के बाद लोगों की समस्याओं का समाधान करना भूल जाते हैं। ऐसे में 'हिन्दुस्तान ने लोगों से उनके मुददे पूछकर राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों तक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.