मोतिहारी, जनवरी 20 -- मधुबन। नगर पंचायत मधुबन के गठन के बाद मधुबन दक्षिणी पंचायत के डिहुटोला ग्राम के थाना ने.86 के शेष बचे वार्ड 9,10 व 11को सवंगिया पंचायत में शामिल करने की प्रक्रिया पर पूर्व मुखिया अनिरुद्ध राय ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी,जिला दंडाधिकारी व बीडीओ को पत्र देकर आपत्ति दर्ज करायी है। कहा है कि सवंगिया राजस्व ग्राम व डिहुटोला ग्राम के बीच नदी व सरेह है। इससे कई महीने तक दोनों गांवों का संपर्क भंग रहता है। सवंगिया पंचायत में पूर्व से 13 वार्ड व जनसंख्या 13102 है। इन तीनों वार्डों को सवंगिया पंचायत में शामिल करने पर उक्त पंचायत की जनसंख्या 15366 हो जाएगी। जो जनहित व पंचायत गठन की मूल अवधारणा के विपरीत है। इन तीनों वार्डों को सवंगिया पंचायत में शामिल करना भौगोलिक व व्यावहारिक दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है। सवंगिया पंचायत में श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.