औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर के सलैया थाना पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सलैया थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में हरि बिगहा के सुरेश भुइयां, महुलान के शंभू यादव और लखनपुर के भुवनेश्वर भुइयां शामिल हैं। थानाध्यक्ष ने कहा कि ये सभी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर थे। उनकी तलाश में समय-समय पर छापेमारी की जाती रही थी। छापेमारी के दौरान तीनों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...