मुंगेर, जनवरी 15 -- असरगंज। असरगंज थाना पुलिस ने समकालीन अभियान के तहत सजुआ गांव से तीन फरार वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार राय ने बताया कि सजुआ गांव के रूपेश कुमार पिता बाल्मीकि यादव, रंजन कुमार पिता शिवम यादव एवं अमित कुमार पिता धनिकलाल यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। अभियुक्त रूपेश कुमार पर मध्य निषेध एवं रंजन कुमार और अमित कुमार पर मारपीट मामले में कांड दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...