समस्तीपुर, फरवरी 14 -- चकमेहसी, एक संवाददाता। चकमेहसी पुलिस ने थानाध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई रामनाथ राय व राम नारायण महतो के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के यदुमेहसी नामापुर खेड़ी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन वारंटी को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तार वारंटी में यदुमेहसी नामापुर खेड़ी का ललित सहनी, झीना सहनी और विश्वनाथ सहनी शामिल है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों वारंटी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...