जहानाबाद, दिसम्बर 17 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात मखदुमपुर डीह और फतेहपुर मोहल्ला में छापेमारी की। जिसमें मखदुमपुर डीह से सोनू चौधरी को गिरफ्तार किया गया। फतेहपुर से अरुण कुमार और संजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया। तीनों पर न्यायालय के द्वारा वारंट जा रही था। गिरफ्तारी के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...