उन्नाव, दिसम्बर 18 -- बारासगवर। कोर्ट में लंबे समय से मुकदमा पेशी पर न जाने से वारंट जारी होने पर पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने विनोद पुत्र सत्यनारायण, प्रदीप पुत्र बजरंगी, संदीप पुत्र बजरंगी निवासी नसीरपुर थाना बारासगवर के विरुद्ध वारंट जारी था। एसआई रामकुमार यादव सिपाही नीरज यादव ने तीनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...