रुडकी, नवम्बर 4 -- पुलिस ने न्यायालय के वारंट से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया। परवेज निवासी रहीमपुर पनियाला, अनिल कुमार व मनोज कुमार निवासी पनियाला चंदापुर काफी समय से न्यायालय के वारंट फरार चल रहे थे। सोमवार रात को पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की लिखापढ़ी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...