लखनऊ, फरवरी 9 -- इन्वेस्ट यूपी ने लेटर आफ कंफर्ट (एलओसी) जारी करने की प्रक्रिया को तेज किया है। प्राधिकृत समिति (एंपावर्ड कमेटी) की सक्रियता से वित्तीय वर्ष 2025-26 में एलओसी जारी करने में दोगुना तेजी आई है। बीते तीन वित्तीय वर्षों कुल 137 बड़े निवेश प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं के जरिए राज्य में Rs.2.37 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में Rs.4,380.71 करोड़ रुपये के 10 निवेश प्रस्तावों का निस्तारण किया गया जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में 45 निवेश प्रस्ताव निस्तारित किए गए, जिनके तहत Rs.43,099.41 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 42 प्रस्तावों का निस्तारण किया जा चुका है, जिनका निवेश मूल्य Rs.75,873.17 करोड़ रुपये है। इसके अलावा Rs.1,14,246.57 करोड़ रुपये क...