गोरखपुर, जनवरी 11 -- पीपीगज हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम सभा मुहम्मपुर पचवारा खास में तीन वर्ष पहले बनी सड़क टूट गई है। तीन किमी लंबी सड़क में गड्ढे बन जाने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि निर्माण के दौरान ही घटिया गुणवत्ता को लेकर उनकी ठेकेदार से तीखी बहस हुई थी,लेकिन रसूख और विभागीय सांठगांठ के चलते उनकी आवाज दबा दी गई। स्थानीय निवासी सुनील जायसवाल, शनि यादव, मोनू यादव ने बताया कि उस समय की गई लिखित शिकायतों को भी अधिकारियों ने ठंडे बस्ते में डाल दिया। यह सड़क भिटी, रामुघाट, नयनसर डाढाडीह समेत दर्जनों महत्वपूर्ण ग्राम सभाओं को जोड़ती है लेकिन वर्तमान में यहा तारकोल का नामोनिशान तक नहीं बचा है। सड़क पर सिर्फ नुकीली गिट्टियां और धूल का अंबार है। इस संबंध में लोक निर्माण...