मथुरा, जुलाई 1 -- मांट, नौहझील ब्लाक की ग्राम पंचायत भरतियाका के प्रधान के खिलाफ तीन वर्ष से शिकायतों का दौर चल रहा है। इसके बावजूद आज तक प्रधान के खिलाफ कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है। मजबूरन ग्रामीणों ने एक बार फिर डीएम से शिकायत की है। सन 2022 में प्रधान और सचिव के खिलाफ शिकायतों का दौर शुरू हुआ था। ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गयी थी कि पूर्व में भरतियाका एवं कानेका एक पंचायत थी। सन 2015 में दोनों पंचायत अलग अलग कर दी गयीं। इसके बाद भी भरतिया के ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव द्वारा कानेका ग्राम पंचायत क्षेत्र में शमशान स्थल पर गलत तरीके से टीन शेड व हैंडपम्प लगवा दिया गया। इसमें 2.25 लाख रुपया खर्च होना दर्शाया गया। ग्रामीणों की शिकायत के बाद कई स्तर की जांच जिला स्तर के विभिन्न अधिकारियों ने की। ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस भी दिए गए, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.