बदायूं, दिसम्बर 18 -- बिल्सी। भाकियू चढूनी की मासिक पंचायत बुधवार को तहसील परिसर में आयोजित की गई। बाद में तहसील अध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार प्रभा सिंह को सौंपा। अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू ने कहा क्षेत्र में किसानों को यूरिया एवं डीएपी की किल्लत बनी हुई है। जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि बिल्सी तहसील क्षेत्र में पशुओं में खुरपका की बीमारी फैली रही है। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। संतुलित पाठक, सोमवीर, शहनशाह आलम, वीरेश, अब्दुल सलाम, रामकिशोर, बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय, नूरुद्दीन ठेकेदार, प्रवेंद्र, शैलेश कुमार, मोहम्मद नबी, उदयपाल, रणजीत, भूप सिंह, अमन शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.