रांची, फरवरी 18 -- बुंडू, संवाददाता। झारखंड की प्रदेश सरकार ने तीन वर्षों तक चुनाव नहीं कराकर स्थानीय निकायों को कमजोर किया है। स्थानीय निकाय चुनाव में हुए इस विलंब का सीधा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ा है। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बुंडू के मिलन मंदिर क्लब में आयोजित बुद्धिजीवियों की बैठक में कहीं। यह बैठक बुंडू नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एनडीए समर्थित प्रत्याशी राजेश उरांव के समर्थन में आयोजित की गई थी। अर्जुन मुंडा ने कहा कि ईवीएम के बदले बैलेट पेपर से चुनाव कराना चुनावी धांधली की ओर इशारा करता है। उन्होंने जनता से राजेश उरांव के पक्ष में बैट्री टॉर्च छाप पर वोट देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने सचेत किया कि भ्रष्ट प्रदेश सरकार समर्थित उम्मीदवार के विजयी होने से भ्रष्टाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.