बहराइच, जून 19 -- बहराइच, संवाददाता। जैवविवधता संग बाघ,तेंदुआ, हाथी, गैंडा समेत अन्य दुर्लभ वन्यजीवों से धनी कतर्निया सेंचुरी क्षेत्र पर्यटकों के आकर्षण ही नहीं बल्कि शोधार्थियों के लिए अहम साबित हो रहा है। तीन सालों में अबकी बार सर्वाधिक पर्यटक सेंचुरी क्षेत्र के भ्रमण को पहुंचे हैं। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से ही पर्यटक नहीं आए, बल्कि कई विदेशी धरती से भी कर्तनियां की सुरम्यता संग वन्यजीवों की स्वछंद विचरण करने की तस्वीर को नजदीक से निहारा है। हिमालय की तलहटी में आबाद कतर्निया सेंचुरी 551 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। सात रेंजों में बंटा यह सेंचुरी क्षेत्र कई मायनों में दुधवा टाइगर रिजर्व के अभ्यारण्य में खास है। साल दर साल बढ़ रही पर्यटकों की संख्या इस बात की पुष्टि कर रही है। यहां सेंचुरी न केवल बढ़ते बाघ, तेंदुए, हाथी, गैंडा, हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.