गाजीपुर, फरवरी 23 -- मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम गांवों में साइकिल से घूमकर कबाड़ खरीदने का काम करने वाले अधेड़ ने तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म कर दिया। मासूम की मां का कहना है कि रविवार की शाम तीन वर्षीय बेटी अरबी पढ़ने के लिए गांव स्थित मदरसा जा रही थी, तभी कबाड़ी का काम करने वाले आरोपी सुनसान जगह देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म कर भागने लगा।। स्थानीय लोगो ने दौड़ाकर कबाड़ी को पकड लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कबाड़ी वालें को पकड़कर थाने लेकर पहुंची। सीओ भुड़कुड़ा शुभम वर्मा ने बताया की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा दिया गया है। आरोपी कबाड़ी अच्छेलाल राम निवासी सौरम थाना नन्दगंज को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...