देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। तीन वर्षीय मासूम के साथ रिश्ते के दादा ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। आरोपी कुछ देर बाद फिर पीड़िता के पास पहुंचा। इस दौरान वह घबरा गई। मां ने पूछा तो आपबीती बताई। मामले में आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि घटना बीते 24 मार्च की है। जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर बुला लिया। परिजनों को संदेह होने पर बच्ची को तलाशा गया तो वह आरोपी के घर के अंदर बंद मिली। दरवाजा खुलवाकर पीड़िता का बड़ा भाई घर लेकर आया। इसके कुछ देर बाद आरोपी फिर पीड़िता के घर पहुंच गया। इस दौरान बच्ची उसे देखकर रोने लगी। तब मां ने पूछा तो पीड़िता ने आपबीती बताई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.