महाराजगंज, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर के एक्सल एकेडमी विद्यालय में विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। तीन वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में एक्सल एकेडमी के साथ पैराडाइज एकेडमी घुघली के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विद्यालय प्रधानाचार्य दशरथ गुप्ता ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रतियोगिता का महत्वपूर्ण भूमिका होती है। समय-समय पर ऐसे ही प्रतियोगिता आयोजित कर बौद्धिक विकास पर जोर दिया जाना जरूरी है। कहा कि इसी के क्रम में विज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 6, 7 और 8 वर्ग में प्रतियोगिता हुई। कक्षा 6 वर्ग में निकहत परवीन प्रथम, आस्था कुमारी द्वितीय व श्रृष्टि कन्नौजिया तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 7 वर्ग में साहित्य गुप्ता प्रथम, आर्यन त्रिपाठी व आदित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.