भागलपुर, फरवरी 1 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना की पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पन्नूचक अठगांवा दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चंदन कुमार के दियारा स्थित बासा से पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से तीन लोडेड कट्टा, तीन ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक), एक चोरी की बाइक तथा कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों में एकचारी थाना क्षेत्र के छोटी मोहनपुर निवासी नीतीश कुमार, झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत जयनगर निवासी राजकुमार यादव एवं देवेंद्र कुमार यादव, पुरानी आठगांवा निवासी चंदन कुमार तथा पिंटू कुमार उर्फ पिंटा शामिल हैं। इस संबंध में घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिंटू कुमार उर्फ पिंटा का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.