आगरा, सितम्बर 6 -- जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तीन लोगों को सांप ने काट लिया। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोरों क्षेत्र के निवासी 28 वर्षीय ब्रजेश पुत्र रोहन सिंह शुक्रवार को करीब 12 बजे अपने धान के खेत में कीटनाशक दवा लगा रहे थे, तभी दाएं पैर में सांप ने काट लिया। ब्रजेश ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। अमांपुर थाना क्षेत्र के सालिमपुर निवासी 40 वर्षीय वीरवती पत्नी संजय सिंह को शुक्रवार की सुबह खेत पर चारा लेने गई थी, तभी उसके बाएं हाथ की उंगली में सांप ने दंश मार दिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा ढोलना क्षेत्र के 30 वर्षीय प्रेम कुमार पुत्र राजपाल को भी सर्पदंश का शिकार होने पर जिला अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.