बांदा, फरवरी 22 -- बांदा। संवाददाता बिसंडा थाना क्षेत्र के मिया बरौली गांव निवासी 25वर्षीय पुष्पेद्र ने किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इसी तरह तिंदवारी कस्बा निवासी 42वर्षीय रेखा पत्नी सीताराम ने शनिवार की रात घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। इसी थाना क्षेत्र के महुई गांव निवासी 21वर्षीय अजय पुत्र बच्चा ने घरेलू किसी बात से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। तीनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...