फरीदाबाद, जनवरी 2 -- फरीदाबाद। साइबर ठगों ने लोगों से 35 लाख 74 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली। पुलिसने गुरुवार को साइबर ठगी के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-18 निवासी व्यक्ति के मोबाइल पर अज्ञात शख्स ने एक लिंक भेजा था। इसमें शेयर बाजार में निवेश से मोटा मुनाफा करवाने का भरोसा दिया था। इस पर उसने उनकी बातों में आकर उनके द्वारा बताए गए बैंक खातों में 21 लाख 88 हजार रुपये जमा करवा दिए थे। इसके बाद उनके व्हाट्सऐप ग्रुप में रुपये बढ़े दिखने लगे तो उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी उनसे और रुपये जमा करने की कहने लगे। जब उन्होंने रुपये जमा करने से इंकार किया तो आरोपियों ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए। उधर, साइबर ठगों ने इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम सस्ते दाम में देने का झांसा देकर सेक्टर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.