नवादा, जनवरी 8 -- नवादा/सिरदला, हिप्र/एसं जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में महादलित परिवार के तीन लोगों को एक खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई करने के मामले में सिरदला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। फतेहपुर गांव के निवासी जय हिंद दास की पत्नी राजमंती देवी के बयान पर 05 जनवरी को दर्ज कांड संख्या-03/26 में गांव के ही सात लोगों को आरोपित किया गया है। आरोप है कि इनके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया और बाइक चोरी से संबंधित किसी बात को लेकर मारपीट की गयी। वादिनी का आरोप है कि उसके बेटे राजेश दास, उपेन्द्र दास व रौशन कुमार के साथ यह घटना 27 दिसम्बर 2025 की शाम करीब पांच बजे की बतायी जाती है। बाद में डायल 112 को कॉल किया गया। इसके बाद पुलिस सभी को लेकर सिरदला थाने गयी। जेल भेजे जा चुके हैं तीनों सिरदला थानाध्यक्ष सुरेन्द...