लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। जालसाजों ने एक महिला सहित तीन लोगों के खातों से 3.39 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ितों ने बैंक व साइबर क्राइम सेल में शिकायत के बाद संबंधित थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया है। सआदतगंज के झवाई टोला निवासी हिना परवीन के मुताबिक उनका खाता एबीआई में है। साइबर जालसाज ने नेट बैंकिंग के माध्यम से उनके खाते से तीन बार में 2.23 लाख रुपये पार कर दिए। इटौंजा के नगर पंचायत वार्ड नंबर-9 निवासी अंकित सिंह के मुताबिक 31 दिसंबर को हंगामा एप बंद करने के लिए गूगल पर दिए गए नंबर पर कॉल की थी। आवाज साफ न आने पर जालसाज ने कॉल काटकर व्हाट्सएप कॉल की। उसके बाद एपीके फाइल भेजी। झांसा दिया कि एप इंस्टॉल करने पर एप बंद हो जाएगा। अंकित ने वैसा ही किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। उसके बाद उनके खाते से 95 हजार रुपये निकल गए। उन्नाव निवासी ...