प्रयागराज, फरवरी 20 -- सरकारी जमीनों पर कब्जा होने के दौरान लेखपालों की खामोशी अब उन पर भारी पड़ेगी। सदर तहसील में तीन लेखपालों को नोटिस जारी किया गया है। तीनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है कि आखिर निर्माण शुरू होने के दौरान ही उन्होंने इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पिछले दिनों सभी तहसील में अभियान चलाने का निर्देश दिया था। सदर तहसील में बेली उपरहार के लेखपाल राकेश कुमार मिश्र, चांदपुर सलोरी के लेखपाल विवेक सिंह और शिवकुटी के लेखपाल तारकेश पांडेय को एसडीएम सदर अभिषेक कुमार मिश्र ने नोटिस दिया है। इसके साथ ही पुलिस विभाग को पुलिस महानिदेशक का वो पत्र भी भेजा गया है, जिसमें प्रयागराज का हवाला देकर कहा गया है कि जब भी प्रशासन सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए फोर्स मांगे तो उसे उपलब्ध कराया जाए। एसडीएम सदर अभिषेक...