हाजीपुर, दिसम्बर 17 -- चेहराकलां । सं.सू. कटहरा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 3 लीटर विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते हुए मंगलवार को जेल भेजा है। मामले में थानाध्यक्ष संजीव कुमार दूबे ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि खोरमपुर ग्रामीण चौक स्थित साइबर कैफे की दुकान में बिक्री करने के कारण शराब छिपाकर रखी हुई है। सअनि पिन्टू कुमार को शस्त्र बल के साथ छापेमारी को भेजा गया। जहां दुकान के आगे लकड़ी के काउंटर से 3 (तीन) लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। दुकानदार को भी गिरफ्तार करते हुए कटहरा थाना लाया गया। जिसके संबंध में बताया गया है कि वह खोरमपुर गांव निवासी विवेक कुमार है। जो शराब का कारोबार करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.