हरदोई, जनवरी 12 -- हरदोई। तीन लाख से अधिक किसानों की फार्मर न बन पाने के बाद जिला प्रशासन ने शतप्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री बनाए जाने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है। मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने जागरूकता एवं प्रचार वाहनों को रवाना किया। ये वाहन जनपद के सभी 19 विकास खंडों में पहुंच कर किसानों को रजिस्ट्री करवाने के लिए जागरूक करेंगे। अभियान 25 जनवरी तक चलेगा। उपनिदेशक कृषि सतीश कुमार ने बताया जिन किसानों ने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की किश्त, कृषि यंत्रीकरण, खाद-बीज अनुदान, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बिक्री, किसान क्रेडिट कार्ड सहित कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। शासन की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं में सरलता, एमएसप...