लखनऊ, मई 16 -- एबीसी केबिल जलने से लेकर उपकेंद्र में आई तकनीकी खराबी से बिजली न आने के कारण शुक्रवार को लोग परेशान रहे। अचानक आए फाल्ट की मरम्मत के चलते भी घंटों बिजली गुल रहने से उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता त्रस्त हो गए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आई इन खराबियों के कारण तीन लाख से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। मुंशीपुलिया खंड के सेक्टर 14 ओल्ड उपकेंद्र के चर्च रोड फीडर के तहत एबीसी केबल में गुरुवार की रात पौने बारह बजे आग लग गई। जिसके कारण इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में एक घंटा बिजली आपूर्ति ठप रही। इंदिरा नगर खंड के सेक्टर 25 उपकेंद्र के कल्याणपुर फीडर के अंतगर्त एबीसी केबिल में गुरुवार की 11.45 बजे रात आग लगने से इससे जुड़े क्षेत्रों में दो घंटे तक बिजली नहीं आई। रात को बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को खासी परेशानी उठानी पड़ी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.