मुरादाबाद, मार्च 9 -- इंडियन बैंक की शाखा के ड्राप बॉक्स में डाला गया तीन लाख का चेक एसबीआई की पाकबड़ा शाखा से कैश हो गया था। इस मामले में पीड़ित हार्डवेयर व्यापारी ने उपभोक्ता फोरम का सहारा लिया। जहां से दो दिन पहले उसके पक्ष में फैसला आया। उपभोक्ता फोरम ने फैसला सुनाते हए एक माह के अंदर तीन लाख रुपया और नो प्रतिशत ब्याज के बीस हजार रुपये एवं मानसिक और आर्थिक कष्ट की क्षतिपूर्ति के दस हजार रुपये भुगतान करने का आदेश बैंक को दिया है। अमरोहा जिले के डिडोली थाना क्षेत्र के गांव पायंती कलां निवासी मोहम्मद असलम की मंझोला क्षेत्र में सिटी हार्ड वेयर नाम से दुकान है। मोहम्मद असलम के अनुसार उनका बैंक खाता दिल्ली रोड की बुद्धि विहार इंडियन बैंक की शाखा में है। छह अक्टूबर 2023 को उन्होंने अपने भाई रिजवान अहमद को सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र स्थित इंडियन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.