मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- नई मंडी कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के साथ महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से बरामद गांजे की कीमत लगभग तीन लाख रुपए है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों का चालान कर दिया है। नई मंडी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत चैकिंग अभियान में तुलसीनगर नाले के पास से देवेन्द्र निवासी तुलसीनगर को एक किलो 900 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके बाद पुलिस ने बाबूराम गेट के पास से राधा निवासी मीरापुर हाल निवासी तुलसीनगर को दो किलो 146 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे गए दोनों आरोपियों से गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि उन्हें आरोपी नीटू निवासी कूकडा गांजा सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.