धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता तीन लड़के एक बकरा चुका कर भाग रहे थे। मटकुरिया से करीब 60 हजार का बकरा लेकर तीनों लड़के बाइक से धनसार कैंटीन साइड पहुंच गए थे। शनिवार आधी रात के बाद करीब तीन बजे धनसार कैंटीन साइड के पास कुछ लोगों ने लड़कों को देखा तो उन्हें संदेह हुआ। लोगों ने जब तीनों को रोककर पूछताछ शुरू की तो तीनों बाइक और बकरा छोड़ कर भाग गए। लोगों से पीछा छुड़ाने के लिए तीनों पथराव किया। बकरा मटकुरिया के बाबर का है। बाबर ने रविवार को बैंक मोड़ थाना में बकरा चोरी होने की सूचना दी थी। जब धनसार में बकरा मिलने की बात पता चली तो बैंक मोड़ पुलिस बाबर को लेकर धनसार पहुंची और उसे बकरा दिलाया। लोगों ने बताया कि वे लोग रात करीब तीन बजे जग रहे थे। तभी उन्होंने बाइक पर संदिग्ध रूप से कुछ ले जाते तीन लड़कों को देखा। बाइक सवार धनसार चानक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.