पीलीभीत, जनवरी 22 -- पीलीभीत। जिला पर्यावरण समिति,गंगा समिति एवं वृक्षारोपण समिति की बैठक में डीएम ने ग्रामों में ग्रीन चौपाल का आयोजन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौपाल में लोगों को नदी,नालों व जलाशयों में पूजा सामग्री एवं कूड़ा न डालने को लेकर जागरुक करने के निर्देश दिए। वेटलैण्ड पुनरूद्वार हेतु योजना पर विचार विमर्श तथा एमआरएफ सेंटर निर्माण कार्यों, सीवरेज शोधन व औद्योगिक उत्प्रवाह सम्बन्धी कार्यों के प्रभावी संचालन व प्रगति की समीक्षा की गई। गोमती नदी किनारे स्थित ग्राम में जैविक पद्धति तथा जल संचायन सम्बन्धित सिंचाई पद्धतियों को बढावा देने पर विमर्श किया। कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएफओ ने बताया कि आरक्षित वन क्षेत्र से बाहर आने वाले बाघों की मॉनीटरिंग हेतु बाघ मित्र को लगाया गया है तथा हाथियों द्वारा फसल ...