गाज़ियाबाद, दिसम्बर 1 -- गोविंदपुरी में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के निकट हुआ हमला मोदीनगर, संवाददाता। गोविंदपुरी स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के निकट तीन युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया। सिर में धारदार हथियार से वार होने के कारण एक की हालत गंभीर बनी है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। डबल स्टोरी गोविंदपुरी निवासी मोहित कुमार ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों गौरव जिंदल एवं मनीष सिंह निवासी गोविंदपुरी के साथ मोहिउद्दीनपुर मेरठ किसी काम से गया था। लौटते समय रोडरेज में बाइक सवार से कहासुनी हो गई। मामला शांत कर तीनों जैसे ही महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के निकट पहुंचे, तो पीछे से बाइक सवार अपने पांच-छह साथियों के साथ आया। सभी ने धारदार हथियार एवं लाठी-डंडे ले रखे थे। आरोपियों ने तीनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। तीन...