बदायूं, जनवरी 9 -- उझानी। पशु प्रेमी श्याम शर्मा और प्रखर अग्रवाल की टीम ने नगर की कृष्णा कॉलोनी में घूम रहे बाइक सवार तीन युवकों को पशु तस्करी के संदेह में पकड़कर पुलिस को सौंप दिए। पुलिस की जांच में युवक पशुओं की खरीद फरोख्त करने वाले बताई जा रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद छोड़ दिया है। पशु प्रेमियों ने बताया कि बाइक से तीनों युवक नगर की कृष्णा कॉलोनी में विचरण रहे थे। जिनके पास एक गाय भी थी जिससे उन पर पशु तस्कर होने का संदेह हो रहा है। हालांकि पशु प्रेमी पुलिस की जांच से खुश नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...