रुडकी, जनवरी 30 -- मुंडलाना गांव में एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मुंडलाना गांव निवासी मुकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 जनवरी देर रात उसकी पत्नी घर के आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग उनके घर के बाहर पहुंचे और दरवाजे के सामने खड़े होकर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर उसकी पत्नी कमरे की तरफ दौडी तो गोली लगने से वह बाल बाल बच गई। इसके बाद उनके द्वारा शोर मचा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.