भदोही, दिसम्बर 23 -- भदोही, संवाददाता। शहर के कई लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। शिकायतों के बाद भी मामले का निस्तारण नहीं किया जा रहा। बानगी के तौर पर मलिकाना, पचभैया, बाजार सरदार खां को देखा जा सकता है। जिले लेकर मोहल्ले के लोगों में रोष है। बता दें कि नगर पालिका परिषद भदोही के विकास को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से दिल खोलकर धन दिया जा रहा है। इसके बाद भी पेयजलापूर्ति, सफाई का अभाव तथा जल निकासी के समस्या बनी है। पालिका की ओर से बिछाई गई भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके कारण घरों में दूषित पानी पहुंच रहा था। शहर के एमए समद स्कूल के पास का समर सेबल पंप चलने के बाद दूषित पानी घरों में पहुंचता है। उसका कारण पाइपलाइन का क्षतिग्रस्त होना है। जिसको ठीक करने के लिए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने कई बार प्र...