गढ़वा, जनवरी 15 -- गढ़वा। विशुनपुरा थाना अंतर्गत गुम हुए तीन मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर मोबाइल धारकों को सौंप दिया है। पुलिस ने संबंधित पोर्टल के माध्यम से गुम हुए उक्त मोबाइल को बरामद कर मोबाइल के वास्तविक धारक को सौंप दिया। उनमें बिशनपुरा थाना क्षेत्र के चितरी गांव निवासी मुखलाल रजवार का पुत्र संतोष रजवार, पतागड़ा गांव निवासी मुंद्रिका राम का पुत्र मनीष कुमार और नगर ऊंटारी थाना क्षेत्र के हुलहूला गांव निवासी अजय राम का पुत्र रवि रंजन भारती शामिल हैं। सभी ने मोबाइल बरामदगी पर पुलिस के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...