गढ़वा, जनवरी 29 -- भवनाथपुर। थाना पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल के माध्यम से तीन खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया। कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी रजनी रंजन के निर्देशन में किया गया। पुलिस द्वारा बरामद किए गए मोबाइल फोन के वास्तविक धारकों में भवनाथपुर निवासी विनोद कुमार जायसवाल, रोहिनिया निवासी अशोक कुमार शर्मा, और यूपी के चेरूई गांव निवासी सुरजन प्रसाद शामिल हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से खोए या चोरी हुए मोबाइल को ट्रेस कर उसे ब्लॉक व अनब्लॉक करने की सुविधा उपलब्ध है। उससे मोबाइल की बरामदगी संभव हो पाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...