मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। कोलकाता के कल्याणी में आगामी 29 व 30 दिसंबर को होनेवाली तीन मैचों की शृंखला के लिए बिहार राज्य टी-20 क्रिकेट एकेडमी की टीम की घोषणा गुरुवार को कर दी गई है। एकेडमी के सचिव अवनीश नंदन प्रसाद ने बताया कि जवाहर लाल रोड स्थित कार्यालय में टीम की घोषणा हुई। टीम में सफल राज (कप्तान), रमेश प्रजापति (उप कप्तान), दिव्य झा, सुमित कुमार, क्रिन्स राज, युवराज चौधरी, रोहित पंडित, सूरज कुमार, शुभ कुमार, ऋषभ कुमार वर्मा, निखिल राज, मेधांश जशराज, यशराज, जिज्ञांशु कुमार, अयांश कुमार रवि, देव कुमार, तमीम अहमद, राहुल कुमार, अभिनव देव, कार्तिक कुमार शर्मा, अभिषेक निषाद एवं आशु कुमार शामिल हैं। रवि कुमार को कोच और अनुराग अमर को मैनेजर बनाया गया है। टीम 27 दिसंबर को कोलकाता के लिए रवाना होगी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.