गंगापार, फरवरी 7 -- राजकीय महिला पॉलिटेक्निक मेजा खास में आयोजित वार्षिक समारोह के अन्तिम दिन खिलाड़ी बालिकाओं ने उत्साह के साथ दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद सहित अन्य खेलों में प्रतिभाग कर मौके पर उपस्थित रहे एसडीएम मेजा सुरेन्द्र प्रताप सिंह, मेजा सीएचसी के पूर्व अधीक्षक डॉ बबलू सोनकर सहित अन्य को आश्चर्य चकित कर दिया। खेल में प्रतिभाग करने वाली कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष की छात्रा ममता 20 अंकों के साथ तीन मेडल जीतकर कॉलेज की स्पोर्ट्स चैम्पियन 2026 बन गई, जबकि छात्रा आंचल पटेल एक गोल्ड व 2 सिल्वर मेडल के साथ 19 अंक पाकर रनर चैम्पियन 2026 बनी। उप जिलाधिकारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे डॉ बबलू सोनकर ने सभी विजई प्रतिभागियों को पुरस्कार देते हुए कहा कि बेटियां बेटों से किसी माइनें में कम नहीं हैं। जिस ढंग से वार्षिक प्रत...