बलरामपुर, अप्रैल 28 -- दहशत पचपेड़वा, संवाददाता। मनकौरा के मजरे टिकुइया गांव में मादा तेंदुए ने घनी झाड़ियों के बीच तीन शावक छिपा रखे थे। जिसमें से दो शावकों को रविवार की रात लेकर सुरक्षित स्थान पर चली गई। एक शावक झाड़ियों के बीच उछल कूद कर रहा है। वन कर्मियों ने उसे दूध पिलाया है। गांव में वन कर्मी ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं। झाड़ियों के आस पास चार कैमरे लगाए गए हैं। ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। रविवार को टिकुइया निवासी नरायन पाठक पुत्र सर्वदेव के घर के बगल घनी झाड़ियों में तेंदुए के तीन शावक दिखे थे। जिसकी सूचना पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज व रेंजर देवेन्द्र प्रताप सिंह वन विभाग की टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे थे। झाड़ियों में तेंदुए के तीन शावक देखे गए, जिनकी उम्र एक माह से कम थी। आनन-फानन में झाड़ी के चारों ओर कैमरे लगा दिये गए। वन कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.