बलिया, फरवरी 22 -- बलिया, संवाददाता। जिले के तीन पंचायतों में रिक्त प्रधान पदों पर त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव की मतगणना सम्बंधित ब्लॉक के डवाकरा हाल में शुक्रवार को हुई। बलेहरी ब्लॉक के एकौना में चार और मुरलीछपरा ब्लॉक के आराजी माफी बालगोविंद उपाध्याय शिवपुर में छह उम्मीदवार मैदान में थे। राजपुर एकौना और आराजी माफी बालोविंद उपाध्याय शिवपुर में बुधवार को मतदान हुआ था। शुक्रवार को मतगणना हुई, जिसमे एकौना से बेबी देवी तथा आराजी माफी बालगोविंद उपाध्याय शिवपुर से रेनू सिंह विजयी घोषित की गईं। वहीं रछौली से सविता मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हुईं। हल्दी हिसं के अनुसार बेलहरी ब्लाक के राजपुर राजपुर एकौना पंचायत की मतगणना ब्लाक मुख्यालय के डकवारा हाल में आरओ जितेन्द्र कुमार एवं एआरओ सुरेन्द्र कुमार व एडीओ पंचायत मनोज गुप्त की निगरानी में शुरू हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.