बाराबंकी, दिसम्बर 28 -- बाराबंकी। सफदरगंज थाना के खपरैला गांव के पास खेत की तरफ गए अधेड़ किसान शनिवार की शाम नदी से तीन मीटर ऊंचे बंधे से नीचे गिर गया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सफदरगंज थाना के खपरैला गांव निवासी राम अचल (58) पुत्र धनीराम तीन भाई हैं। राम अचल अविवाहित थे। वह दोनों भाईयों के साथ ही रहते थे। इनका गांव कल्याणी नदी के किनारे हैं। शनिवार की शाम को वह नदी के किनारे अपने खेत की ओर गए थे। शाम करीब चार बजे वह नदी के बंधा के रास्ते पैदल ही घर को लौट रहे थे। यह बंधा करीब तीन मीटर ऊंचा है। अचानक पैर फिसलने से वह बंधे से नीचे गिर कर गंभीर घायल हो गए। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने इन्हें बंधे के नीचे घायल अवस्था में देखा तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.