बागेश्वर, फरवरी 20 -- बागेश्वर। उत्तराखंड पेयजल निगम अधिकारी/कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति के आह्वान पर शुक्रवार से कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक और पारिवारिक स्तर पर गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। समिति के अध्यक्ष कैलाश सिंह ने बताया कि नियमित वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने रोजमर्रा के खर्च, बच्चों की पढ़ाई, चिकित्सा और ऋण की किस्तों के भुगतान जैसी समस्याएं खड़ी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है और सरकार को शीघ्र समाधान निकालना चाहिए। समन्वय समिति की प्रमुख मांग है कि पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित किया जाए। कर्मचारियों का तर्क है कि राजकीय विभाग का दर्जा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.