महोबा, जनवरी 4 -- महोबा, संवाददाता।तीन माह से भूसा का भुगतान न होने से पंचायतों को गोशाला संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से जूझ रहे ग्राम प्रधानों ने कबरई विकास खंड में एकजुट होकर मांग को उठाने का निर्णय लिया है। पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन के कबरई ब्लाक के अध्यक्ष देवकीनंदन पांडेय ने कहा कि पिछले तीन माह से गोशालाओं में भूसा का भुगतान न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान खुद का पैसा लगाकर गोशाला का संचालन कर रहे है। अधिकारी गोशाला का निरीक्षण करने पहुंच रहे है और खामियां मिलने पर नोटिस आदि की कार्रवाई हो रही है। मगर भूसा का भुगतान न मिलने की समस्या को अनसुना किया जा रहा है।। ग्राम प्रधानों से सोमवार को विकास खंड सभागार में एकत्र होकर मांगों को उठाने का निर्णय लिया गया। कहा कि विकास खंड ...