गंगापार, मार्च 6 -- सुबह से शाम तक फावड़ा चलाकर गांवों में विकास की प्रमुख भूमिका निभाने वाले हजारों मनरेगा जॉब कार्ड धारकों को पिछले तीन माह की मजदूरी नहीं मिल पायी है और होली तक भुगतान की उम्मीद कम ही है। ऐसी दशा में इनका परिवार होली कैसे मनाये, परिजन इसी चिंता में परेशान हैं। मांडा विकास खंड के 69 ग्राम पंचायतों में कुल 35670 मनरेगा जॉब कार्ड धारक हैं। इन जांब कार्ड धारक मजदूरों को नवंबर माह में लगाये गये मास्टररोल का भुगतान हो पाया है। नवंबर 2024 से लेकर अब तक का भुगतान अभी नहीं हो सका है। विभिन्न गांवों में तैनात जाब कार्ड धारक मजदूरों में इस बात को लेकर काफी चिंता है कि सुबह से शाम तक अथक मेहनत के बावजूद समय से मजदूरी भुगतान न हो पाने से इनका परिवार होली कैसे मनायेगा। मनरेगा मजदूरों की होली फीकी ही रहने का अनुमान है। मामले में बीडीओ...